औरैया। अछल्दा उपकेंद्र क्षेत्र के महेवा रोड स्थित लगे 11 हजार केवी विद्युत सप्लाई के लोहे खंबे में एक कार ने सामने से टक्कर मार दी। करीब 32 गांव की पूरी रात विद्युत सप्लाई गुल हो गई।
अछल्दा महेवा मार्ग पर बने डीएफसीसी पुल के पास लगे 11 हजार केवी विद्युत सप्लाई पोल में रविवार रात कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयर बैग खुल जाने से कार सवार बाल-बाल बच गए। पास में लगे जीओ टॉवर के ऑपरेटर ने पोल टूटने की सूचना विद्युत विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को दूसरा पोल लगाकर सुबह विद्युत सप्लाई लगभग 12 घंटे बाद बहाल कराई। जेई धीरेन्द्र प्रताप गौतम ने बताया विद्युत पोल टूटने की सूचना पर पोल को दूसरा लगवा कर विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई है। (संवाद)