फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार विद्युत पोल से टकराई, दंपती घायल

Tue, 28 Apr 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। पाता बाईपास पर मंगलवार दोपहर एक कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


दिबियापुर क्षेत्र में एनटीपीसी के पास रहने वाले रोहित अपनी पत्नी रश्मि के साथ कार से अछल्दा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार फफूंद के पाता चौराहे के पास एक होटल के नजदीक पहुंची, तभी सराय बिहारी दास की ओर से एक बाइक सवार अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत पोल से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दंपती घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें