औरैया। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मिहौली के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।
मथुरा के पुष्प विहार कॉलोनी निवासी प्रभाती सोलंकी अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ रविवार को कानपुर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर मिहौली के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार प्रभाती सोलंकी, उनकी बेटी सलोनी, रागिनी निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद, मेघा फर्रुखाबाद व चालक आयुष निवासी भोलापुर फतेहगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने प्रभाती व रागिनी की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।