फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत

Mon, 08 May 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर-कंचौसी कैनाल रोड पर कंचौसी पौधशाला के पास रविवार तड़के साइकिल सवार सब्जी विक्रेता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कंचौसी पौधशाला के पास टहलने पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क किनारे टूटी साइकिल व युवक का शव पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल की मदद से शव की शिनाख्त रामसनेही (56) पुत्र चेतराम निवासी नौअनपुर्वा थाना मंगलपुर कानपुर देहात के रूप में की। जानकारी पर पहुंचे मृतक के बेटे पंकज राजपूत ने बताया कि पिता खेतों में सब्जी उगाकर बाजार में बेचते थे। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे वह सब्जी बेचने के लिए साइकिल से दिबियापुर सब्जी मंडी जाने के लिए निकले थे। रास्ते में कंचौसी पौधशाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। रामसनेही की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दिबियापुर थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें