भारत प्रेरणा मंच के बैनर तले शहीद पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेरणा मंच के महामंत्री अविनाश अग्निहोत्री ने कहा कि पाकिस्तान के खराब मंसूबों को कभी भी कामयाबी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत की सेना हर स्थिति में उनसे निपटने में सक्षम है।
इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों पठानकोट में हुए आतंकी हमले को नाकाम करते हुए अपनी जान की बाजी लगाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद पार्क से एक कैंडिल मार्च निकाला गया। जो सुभाष चौक तक गया। जहां जुलूस में शामिल लोगों ने सुभाष चंद्र बोस के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर लोगों ने सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। इस दौरान भारी संख्या में लोग कैंडिल मार्च में शामिल रहे।