फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नीट निरस्त होने से अभ्यर्थी मायूस

Wed, 13 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25- अंशुमान अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
औरैया। हाल ही में तीन मई को हुई नीट देने के लिए जिले से कई अभ्यर्थी दूसरे शहर गए थे। मंगलवार को इस परीक्षा के निरस्त हो जाने की सूचना से अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। उनका कहना है कि अब उन्हें दोबारा से परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

जिलेभर से 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने नीट में हिस्सा लिया था। तीन मई को परीक्षा केंद्रों में पेपर देकर वह लौट आए थे। अब अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच नौ दिन बाद मंगलवार को परीक्षा निरस्त हो जाने की सूचना ने अभ्यर्थियों को निराश कर दिया। ज्यादातर अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर अच्छा गया था। उनकी रैंक भी अच्छी आने की उम्मीद थी लेकिन अब परीक्षा निरस्त हो जाने से उन्हें दोबारा से परीक्षा देनी होगी।
उनका कहना है कि अब फिर से दूसरे शहरों में जाकर परीक्षा देनी होगी। फिर से किराया खर्च करना होगा। ऐसे में उन्होंने परीक्षा निरस्त हो जाने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। कहा कि पहली परीक्षा में ही आने-जाने में काफी रुपये और समय खर्च हो गया।
विज्ञापन


56 किमी दूर बाइक से गया था
अजीतमल कस्बा के मोहल्ला आर्य नगर निवासी अंशुमान अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने चौथी बार नीट परीक्षा में हिस्सा लिया। इस बार उनका पेपर बहुत ही अच्छा गया था। लगातार तीन वर्ष से वह तैयारी कर रहे हैं। इटावा में सेंटर था। 56 किलोमीटर दूर बाइक से पहुंचे थे। अब फिर से परीक्षा देनी होगी।

कानपुर में पड़ा था सेंटर
गांव बिरहूनी निवासी अंश शर्मा ने बताया कि वह घर पर ही रहकर आनलाइन कोचिंग करके नीट की तैयारी कर रहे थे। 12वीं के बाद लगातार कोचिंग कर पहली बार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। उनका सेंटर कानपुर के मोहल्ला चुन्नीगंज स्थित विद्यालय में पड़ा था। घर से 150 किलोमीटर से ज्यादा सफर करना पड़ा था।

काफी रुपये खर्च हो गए
दिबियापुर कस्बा के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी भावना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कानपुर स्थित एलपी इंटर कॉलेज में नीट की परीक्षा दी थी। पेपर भी अच्छा गया था, अब फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी। पहले ही परीक्षा देने में काफी रुपये खर्च हो गए थे। भीड़ में हालत भी खराब हो गई थी। अब फिर से तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन

फोटो-25- अंशुमान अग्रवाल। संवाद

फोटो-25- अंशुमान अग्रवाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें