फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 25 नवंबर से लगेंगे शिविर, एक माह में 2.93 लाख बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड से वंचित परिवारों के लिए 25 नवंबर से एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में आयुष्मान कार्ड से वंचित 20 हजार परिवारों के सदस्यों को कार्ड मुहैया कराए जाने का लक्ष्य है। मुख्य सचिव की ओर से जारी हुए फरमान के बाद जिले स्तर पर इस अभियान की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सभी विभाग समन्वय बनाकर एक माह में आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग को निर्देश दिए गए हैं। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कैंप की कार्य योजना सभी ब्लॉकों में भेजी जा चुकी है। ब्लाॅक स्तर पर खंड विकास अधिकारी व चिकित्सा अधीक्षक इस कार्य के नोडल होंगे। गांव में ग्राम प्रधान इस विशेष अभियान के नोडल नामित किए गए हैं। योजना के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि योजना के तहत पात्र 1,60,216 परिवारों में से 1,40,282 परिवारों के एक-एक सदस्य का कार्ड बनाया जा चुका है। शेष परिवारों के कुल 2,93,041 सदस्यों के कार्ड बनाए जाने है।
इस अभियान के दौरान साल 2011 की सूची में शामिल परिवार, अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार, पत्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक शामिल होंगे। ऐसे परिवार जिनके सदस्यों की संख्या छह या छह से अधिक है। उनका डाटा पोर्टल या एप पर हो। 70 वर्ष व उससे अधिक के वरिष्ठ जनों को पात्रता श्रेणी के तहत आयुष्मान बनाए जाएंगे। इस कार्य में पंचायत सहायक,आशा संगिनी ,आशा ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार व राशन कार्ड की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें