फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोई मतदाता न छूटे, सूची में सुधार के लिए अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मतदाता सूची को शत-प्रतिशत समावेशी बनाने और ईपी रेशियो व जेंडर रेशियो को मानकों के अनुरूप सुधारने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू हो गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चल रहे अभियान का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के कोई मतदाता न छूटे संकल्प को साकार करना है।
विज्ञापन

वर्तमान में एक जनवरी 2026 की तिथि के आधार पर पुनरीक्षण-2026 चल रहा है। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, प्रथम बार मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगों, बेघर और अन्य छूटे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग मिलकर जागरूकता व नामांकन गतिविधियां करेंगे।
पात्र लोग घर बैठे मोबाइल एप या आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फार्म-6 नए नाम जोड़ने, फार्म-8 संशोधन या पता बदलने तथा फार्म-7 नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और छूटे पात्र लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें