फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया अभियान

Sun, 18 Oct 2015 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा और दीपावली त्योहार के तहत शहर में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों से दूध, घी, पनीर व रिफाइंड के सैंपल भरे। अभियान चलने की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया। इसके तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके निरंजन, शिवशंकर के साथ कानपुर रोड स्थित संजीव गुप्ता की खोए की भट्टी से खोया और दूध का नमूना लिया। वहीं नारायन विश्नोई एवं यमुना रोड पर बस अड्डा के पास स्थित रामचंद्र विश्नोई की गोदाम से सरसों के तेल, पामोलीन व वनस्पति घी का नमूना भरा।

जबकि जेसीज चौराहा स्थित राजनारायण शुक्ला की मिठाई की दुकान से बर्फी का सैंपल भरा। इस दौरान  दुकान पर उपलब्ध एक्सपाइरी तिथि के शीतलपेय पदार्थों को नष्ट कराया। अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षाअधिकारी जीके दुबे ने कहा कि मिलावटखोर अपनी हरकतों से बाज आएं। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। कमी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें