फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय नि:शुल्क शीतकालीन योग शिविर शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मिशन शक्ति के तहत क्रॉनिक अकादमी में मंगलवार को तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान योग शिक्षकों ने योग से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बचाया कि नित्य योग करने से शरीर को कई बीमारियों से निजात दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन

योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एंटी रोमियो हेड एसआई अनूप जादौन ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने जिले की महिला अधिकारियों का उदाहरण देते हुए उनके कार्य के बारे में बताया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। बताया कि स्वस्थ शरीर ही सबसे अच्छा धन है। योग प्रशिक्षक विशाल दुबे ने योग से होने वाले लाभ बताए।
बताया कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को योग से बढ़ाया जा सकता है। सभी महिलाओं का निशुल्क शुगर की जांच की गई। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रकार का आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत एसआई अनूप जादौन ने क्षमा को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालक कपिल गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर सुबह पांच बजे से सात बजे तक आयोजित होगा। योग शिक्षिका पूजा, गायत्री और शिक्षक विशाल दुबे ने योग प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें