फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंट्रोल रूम में फोन कर बताएं खाद की समस्या, नंबर जारी

Sat, 20 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रबी की फसलों में गेहूं की पहली टॉप ड्रेसिंग का काम तेजी से चल रहा है। कुछ क्षेत्रों में देर से बोई जाने वाली तिलहनी व दलहनी फसलों में यह काम अभी भी जारी है।
विज्ञापन

इस सब के बीच किसानों को खाद के संकट से न जूझना पड़े। इसे लेकर प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसके लिए 05683299006 नंबर जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गेहूं की फसल में प्रथम टॉप ड्रेसिंग का चल रहा है। कुछ क्षेत्रों में देरी से बोई गई तिलहनी व दलहनी फसलों में भी टॉप ड्रेसिंग चल रही है। ऐसे में जिले में खाद की खपत हो रही है। शुक्रवार तक ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में यूरिया 10219 एमटी उपलब्ध है। वहीं डीएपी 6497 एमटी है। इसके अलावा अन्य खाद भी उपलब्ध है। किसान अपना आधार कार्ड व खतौनी लेकर बोई जाने वाली फसल के अनुसार उर्वरक खरीद सकते हैं।
किसानों की सुविधा व उर्वरक संबंधी समस्या के निदान को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 05683299006 पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें