फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कैडेट्स को महिला सशक्तीकरण का महत्व बताया

Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
संगोष्ठी में मौजूद एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : संगोष्ठी में मौजूद एनसीसी कैडेट्स।
विज्ञापन
फफूंद। रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण के सामाजिक संकेतक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मौजूद एनसीसी कैडेट्स को महिला सशक्तीकरण का महत्व बताया। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चार यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स की संगोष्ठी में लेफ्टिनेंट पीयूष कृष्णा ने कैडेट्स को सखी दीदी, सहेली, बैंक सखी, समूह सखी की जानकारी दी।
इसके अलावा सरकारी नौकरी और योजनाओं में महिलाओं को आरक्षण, प्राइवेट सेक्टर में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने के लिए लोन आदि योजनाओं की जानकारी भी दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पिंक बूथ, पुलिस एंजिल बनकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्याम नारायण गुप्ता, एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता, रश्मि, दीपक यादव, युवा कल्याण विभाग से नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें