फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए से बंद हुई विरोधी पार्टियों की दुकानें, बौखलाहट में कर रहे हंगामा

विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते सदर विधायक रमेश दिवाकर व मंचासीन पार्टी नेता - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले मंगलवार को महावीरगंज स्थित गोपाल वाटिका में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही इस कानून को देश की एकता और सभी वर्गों के नागरिकों के हित में बताया। इसमें कहा गया कि इस कानून के बनने से विरोधी पार्टियों की दुकानें बंद हो गई हैं। इससे वे बौखलाहट में एक वर्ग विशेष को भड़का रहे हैं।
गोष्ठी में विधायक सदर रमेश दिवाकर ने कहा कि सीएए हर वर्ग को देश की नागरिकता से जोड़ने और एकता का काम करेगा। कहा कि 70 सालों से देश में राजनीति करने वाली पार्टी ने एक वर्ग विशेष को गुमराह कर देश की शांति व्यवस्था को भंग करने का काम किया है। भाजपा देश और हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रहीं है।
विज्ञापन

भाजपा विरोधी ताकतें देश और देश की जनता को विभाजित करने का काम कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से कांग्रेस जैसी पार्टियों और उन पार्टियों के नेताओं की दुकानें बंद हो चलीं हैं। वे बौखलाहट में एक जाति वर्ग को भड़काने का काम कर रहे हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा शिव महेश दुबे ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का काम करेगा, न की छीनने का। कहा कि यह कानून बहुत पहले ही बन जाना चाहिए था लेकिन अभी तक विपक्षी दलों की सरकारों ने इसकी चिंता नहीं की।
जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास नीति से काम किया और देश की जनता आज उनके साथ है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, डा.राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, पूर्व मंत्री ब्रजेश शुक्ला, सलीम खां, भुवन प्रकाश गुप्ता, मानवेंद्र प्रताप सिंह चौहान आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, रविभूषण शर्मा, विनोद दुबे, भूरे चौबे, सर्वेश कठेरिया, रजनीश पांडेय, सोनू सोनी, दीपक पुरवार, ब्रजेश बंधु, मनीष भारती, रामजी बाजपेयी, सीमा गुप्ता आदि कई भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष कुलदीप दुबे ने किया।
नागरिकता संशोधन कानून का किया समर्थन
नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन विचित्र पहल शाखा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया। समिति के संस्थापक आनंदनाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश से प्रताड़ित होकर भारत में रहने वाले अल्पसंख्यकों की नागरिकता, सुरक्षा व उनके हित के लिए कानून लाया गया है।
किसी समुदाय विशेष के आहत के लिए यह कानून नहीं बना है। समूचे देश में कुछ लोगों को कानून की पूरी जानकारी के अभाव में लोग हिंसक प्रदर्शन करने में जुटे हैं। कुछ अवसरवादी लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए हिंसक वारदातों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। कानून व्यवस्था से अनजान लोगों को अपने विवेक से काम लेने की जरूरत है।
कपिल गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, आनंद गुप्ता (डाबर), सभासद पंकज मिश्रा, अनमोल शाखाध्यक्ष रामचंद्र सोनी, राजीव पोरवाल (रानू), अनुराग गुप्ता, भीमसेन सक्सेना, आदित्य पोरवाल, रोहन पुरवार, दीपक सोनी, अर्पित गुप्ता, रजत पुरवार, गोपाल गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, अभिषेक गोयल, अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें