फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में लगी आग

Thu, 30 Apr 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30-आग बुझाते कर्मचारी व आरपीएफ।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। बुधवार शाम को रेलवे लाइन किनारे आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों व रेल कर्मियों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया और सबमर्सिबल चलाकर काबू पा लिया ।
विज्ञापन

शाम लगभग पौने पांच बजे रेलवे की लूप लाइन के पास झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी तथा अन्य रेल कर्मियों के साथ आरपीएफ ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया।
वहीं, एक स्थानीय निवासी ने सबमर्सिबल चलाकर आग को शांत कराया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि आग लगने के कारण अप लाइन की लूप लाइन से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें