फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोहरे के चलते डेढ़ घंटे देर से पहुंच रहीं बसें, यात्री परेशान

Mon, 13 Jan 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोहरे के कारण बसों की रफ्तार धीमी हो गई। बसें देर से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर खराब मौसम के कारण यात्रियों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन

औरैया डिपो से 70 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, झांसी, रसूलाबाद आदि शामिल हैं। इन दिनों पड़ रही सर्दी के कारण रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या कम देखने को मिल रही है। तो वहीं सुबह व शाम छाए घने कोहरे के कारण बसों की गति पर भी ब्रेक लग गया है।
ऐसे में बसों की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटा की देखने को मिल रही है। औरैया से कानपुर पहुंचने में बस को अमूमन ढाई घंटे का समय लगता है, लेकिन कोहरे के कारण इन दिनों यही समय बढ़कर साढ़े तीन से चार घंटे का हो गया है।
विज्ञापन

यही हाल दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाली गाड़ियों का भी देखने को मिल रहा है। चालकों का कहना है कि मौसम को देखते हुए स्पीड को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दुर्घटना न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

वर्जन
सभी मार्गों पर समय से बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या पूरी होते ही डिपो से बस रवाना की जाती है। धुंध को देखते हुए निगम की ओर से चालकों को स्पीड को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। 60 से अधिक की स्पीड पर रोक लगाई गई है। धुंध के कारण किसी भी मार्ग पर संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। - अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें