फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

Mon, 13 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। कस्बे में सोमवार तड़के एक दर्दनाक घटना हुई। दो दिन पहले हुई बारिश की नमी से एक कच्ची दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर 70 साल के एक वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व लेखपाल पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रामचंद्र सक्सेना (70) कच्चे मकान में अकेले रह रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक रामचंद्र के छोटे भाई बाबूलाल कन्नौज में परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह रामचंद्र घर निकले थे। वह मकान के बाहरी हिस्से में कच्ची दीवार के पास खड़े थे। इसी बीच दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में रामचंद्र दब गए।
दीवार गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े। मलबे में दबे रामचंद्र को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि बारिश की वजह से दीवार में दरार आ गई थी। नमी के कारण दीवार ढह गई।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। रामचंद्र की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। क्षेत्रीय लेखपाल रामेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
जानकारी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। सोनू मिश्रा ने बताया कि रामचंद्र पिछले कई सालों से कस्बा में अनाज भूंजने का काम कर रहे थे। प्रभारी सहायल थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें