फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यात्री को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली से रोडवेज बस से औरैया आ रहे युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। बेहोश युवक को 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

अवतार सिंह (32) निवासी रेवा उरई जिला जालौन दिल्ली में फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। मंगलवार रात वह रोडवेज बस से औरैया आ रहा था। इटावा के बाद पास में सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उसे पानी पिला दिया।
इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जहरखुरानों ने उसकी जेब में पड़े आठ हजार रुपये व मोबाइल पार कर दिया। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। युवक के पास से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की मां मंदोदरी व मामा इंदल अस्पताल पहुंचे और उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें