फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को बस ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। थाना क्षेत्र के बंथरा मार्ग पर सड़क पार कर रही महिला को बिधूना की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को बिधूना थाना क्षेत्र के कुदरकोट निवासी सुमन (40) पत्नी नरेंद्र सिंह अपने बहन के घर बंथरा जा रही थी। वह बंथरा रोड पार कर रही थी, इसी बीच बिधूना बेला मार्ग पर बंथरा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुमन बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। रिश्तेदार व परिजन उसे सैफई ले जा रहे थे, तभी सुमन ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिली है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें