फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी बस रजबहे में गिरी

Mon, 16 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम दिबियापुर-बिधूना मार्ग पर सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर हरचंदपुर रजबहे में जा गिरी। चीख पुकान सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। रजबहे में पानी भरा होने से कोई गंभीर रूप से घायल तो नहीं हुआ, किंतु सभी चुटहिल हो गए।
विज्ञापन


बस पलटने की सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिधूना एसडीएम, तहसीलदार समेत तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कोई बड़ी घटना न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

सोमवार को देर शाम लगभग 7 बजे दिबियापुर से बिधूना के बीच चलने वाली बस दिबियापुर बस स्टैंड से सवारियां भरकर आगे बढ़ी। अभी बस 6 किलोमीटर आगे बढ़ ही पाई थी कि बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे हरचंदपुर रजबहे में जा गिरी।
विज्ञापन


बस में बैठी सवारियों की चीख पुकार सुनकर राहगीर एवं आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। दिबियापुर की ओर जा रही सरकारी बस के ड्राइवर कंडक्टर ने रजबहे में गिरी बस के शीशे, दरवाजे आदि खोले। ग्रामीणों ने पानी में घुसकर सवारियों को सकुशल बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूप को घटना की सूचना दी।

दिबियापुर थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह मौके पर पहुंचे। दिबियापुर एवं बिधूना की तीन एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। आनन फानन एसडीएम मदन चंद्र दुबे, प्रभारी तहसीलदार बिधूना संजय कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों सेजानकारी मिली कि कोई भी सवारी गंभीर रूप से घायल नहीं हुई है।

इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। समाचार लिखे जाने तक बस को रजबहे से बाहर निकलवाने के प्रयास किए जा रहे थे। प्रभारी तहसीलदार संजय कुशवाहा ने बताया कि बस में दो दर्जन सवारियां थी। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कंडम हो चुकी बस में ब्रेक तक नहीं हैं। अक्सर इस मार्ग पर यह बस अनियंत्रित होकर छोटे मोटे हादसे करती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें