जायरीनों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अल्तमश चिश्ती। स्रोत: मौलाना
औरैया। 108वें उर्स-ए-रजवी में शिरकत करने के लिए पहली बार शुक्रवार की सुबह जायरीन से भरी एक बस बरेली शरीफ के लिए रवाना की गई। बस को मौलाना अल्तमश चिश्ती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी जायरीन के सफर की सलामती, कामयाबी और खैरियत के लिए दुआ मांगी।
यह बस औरैया से रवाना होकर मेहररा शरीफ और बदायूं शरीफ होते हुए आला हजरत की नगरी बरेली शरीफ पहुंचेगी। बस में मुस्लिम समाज के 50 से अधिक अकीदतमंद सवार हैं। मौलाना अल्तमश चिश्ती ने कहा कि 108वां उर्स मुबारक हर आशिक-ए-रसूल और अकीदतमंद के लिए बेहद खास और अहम है।
जमाल शाह दरगाह के खादिम रईस कादरी ने बताया कि औरैया से पहली बार बरेली शरीफ के 108वें उर्स में शामिल होने के लिए बस के जरिये लोग जा रहे हैं। रईस कादरी, काशिफ खान, नाजिम खान, मोहम्मद समीम कादरी, नदीम कादरी, इरशाद कादरी, मौलाना इब्राहीम रजा आदि मौजूद रहे।