फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बस और ट्रक में भिड़ंत, मां-बेटा समेत चार घायल

Sun, 08 Mar 2026 06:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


औरैया। जालौन रोड पर रविवार सुबह यमुना पुल के पास एक निजी बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार मां-बेटा समेत चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया।



हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। निजी बस दिल्ली से सवारियां लेकर जालौन की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जालौन रोड स्थित यमुना पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे में जालौन स्थित कोंच के गांव खलीलपुर निवासी मानवेंद्र सिंह (33), थाना माधोगढ़ के गांव गोपालपुर निवासी गीता (34) उनका बेटा आरव (13) और थाना व कस्बा उरई के मोहल्ला पटेल नगर निवासी हरिओम (35) घायल हो गए। यह सभी लोग दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वहां से घर जाते समय हादसा हो गया।
इधर, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बाद में घायलों को एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन




डॉक्टर के अनुसार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें