फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका

Sun, 29 Jan 2017 11:38 PM IST
औरैया
विज्ञापन
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंकने जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रानी पद्मावती पर बन रही फिल्म की कहानी में इतिहास से छेड़छाड़ पर लोगों ने विरोध जताया। कस्बे में राजपूताना क्षत्रिय वंश प्रचारिनी समिति के नेतृत्व में लोगों ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।
विज्ञापन


समिति के संस्थापक अजय सिंह राठौर ने कहा कि रानी पद्मावती की गलत कहानी पर फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म में रानी पद्मावती व अलाउद्दीन खिलजी के प्रेम प्रसंग को दिखाया गया है। जो गलत है। उन्होंने कहा कि राजपूतों के इतिहास के अनुसार अलाउद्दीन खिलजी रानी पदमावती की सुंदरता से प्रभावित होकर उन्हें पाना चाहता था। रानी के पति रावल रतन सिंह व खिलजी के बीच इस बात को लेकर युद्ध हुआ।

जिसमें रावल रतन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए। जब ये सूचना रानी को मिली तो वह अन्य महिलाओं के साथ सती हो गईं। समिति के अध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने कहा कि यह इतिहास को तोड़ मरोड़ कर फिल्म बनाई जा रही है। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने संजय लीला भंसाली के मुर्दाबाद के नारे लगाकर उनका पुतला दहन किया। इस मौके पर बाबू सिंह, त्रिभुवन सिंह, कालका सिंह , वीर सिंह, मदन सिंह, शिव सिंह, चंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें