फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः छप्पर में लगी आग से गरीब की गृहस्थी जलकर राख

विज्ञापन
आग से जलकर राख हुए घर को देखता पीड़ित जैसीराम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। गांव मानिकपुर में एक मकान में आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने अग्निकांड के पीड़ित के लिए तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मानिकपुर में जैसीराम पुत्र झरगदी दोहरे छप्पर के बने मकान में रहता है और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा है। सोमवार दोपहर उसके मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था और छप्पर के नीचे बंधी भैस भी आग की चपेट में आ गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को देते हुए पीड़ित जैसीराम को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। कहा कि आग से वह पूरी तरह तबाह हो गया और अब खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। जानकारी पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शीघ्र आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें