फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से खेत व गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
ग्राम पंडपुर में घर में लगी आग को बुझाते ग्रामीण - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बेला/सहार (औरैया)। अलग-अलग जगह आग लगने की दो घटनाएं हुई। बेला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंसई में एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दूसरी घटना में सहार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंडपुर स्थित एक घर में लगी आग में गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

सोमवार को बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहार चौकी की ग्राम पंचायत बंसई में दोपहर लगभग दो बजे गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खेत में खड़ी लगभग ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ये खेत हमीद खां पुत्र महताब खां व सुरेंद्र पुत्र अजय पाल सिंह के थे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के सूचना देने पर मौके पर सियाराम वर्मा लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
वहीं, बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सहार के पास स्थित ग्राम पंडपुर में राजेश पुत्र मुलायम सिंह सेंगर के मकान में आग लग गई। आग ने राजेश के घर के पांच कमरों को चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा सारा सामान गेहूं, धान, लाही के अलावा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।  ग्रामीणों की मदद से आग पर लगभग एक घंटे में काबू पाया जा सका। हालांकि इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, लेकिन जब तक फायर की गाड़ी घटना स्थल तक पहुंच पाती, तब तक  ग्रामीणों ने आग बुझा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें