फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की दबंगई, एक महिला को पीटा

विज्ञापन
जानकारी देतीं नेहा देवी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। अक्सर पुरुषों की दबंगई के वीडियो वायरल होते नजर आते हैं। शनिवार देर रात एक वायरल वीडियो में पांच महिलाएं एक महिला को लाठियों से पीटती नजर आ रहीं हैं। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया है। बताया जाता है कि एक बकरी एक घर में चली गई थी, इससे सुबह दोनों पक्षों में मुहांचाही हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में सड़क के बीचों बीच कुछ महिलाएं एक महिला को लटकाकर ले जाती नजर आ रहीं हैं। फिर एक महिला लाठी से उसे पीटती नजर आ रही है। महिला के दुधमुंहे बच्चे को एक किशोरी संभाले है। बच्चा अपनी मां को पिटते देख रो रहा है।
पीड़िता नेहा देवी पुत्री डील सिंह निवासी जमौली ने आरोप लगाया कि दो जुलाई को वह बाजार से घर आ रही थी। रास्ते में गांव जमौली के सुरेंद्र, सुरेंद्र की पत्नी मंजू, रूबी पत्नी रामविलास, सुधीर पुत्र नत्थू, सुधीर की पत्नी, जितेंद्र पुत्र नत्थू, जितेंद्र की पत्नी, रमेश पुत्र मौजीलाल, रमेश की पत्नी ने पीड़िता को आटो से उतार लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोप लगाया कि वह बाजार से एक जोड़ी कानों के कुंडल एवं मंगलसूत्र बनवाकर लाई थी। वह भी इस मारपीट में गायब हो गया। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि पीड़िता का उपचार दिबियापुर सीएचसी में कराया गया है। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि पांचों आरोपी महिलाओं का शांति भंग में चालान किया गया है। सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि एक घर में बकरी का बच्चा जाने को लेकर लड़ाई की शुरूआत हुई थी।

नेहा देवी को पीटतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें