फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अक्षय तृतीया पर जिले में चार करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अक्षय फल देने वाला पर्व अक्षय तृतीया शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। सहालग वाले घरों में हल्के व डिजाइनदार गहने व मध्यम वर्ग में चैन, रिंग, लौंग खरीदकर रस्म अदायगी की गई। अक्षय तृतीया पर जिलेभर में चार करोड़ से अधिक का सोने व चांदी के जेवरात बिकने का अनुमान है।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर यूं तो सभी कारोबार पर धूम रही, लेकिन विशेष रूप से सराफा बाजार अधिक गुलजार देखने को मिला। सुबह से ही अधिक भीड़ सोने व चांदी के आभूषण के शोरूम पर रही। दोपहर के समय तेज धूप के कारण कुछ देर सन्नाटा तो दिखा, लेकिन शाम के समय बाजार में दिखी रौनक देर शाम तक रही। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए हल्के गहनों शोरूम में सजाकर रखे थे।
शनिवार को सोने की कीमत 72800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। जबकि चांदी 82900 रुपये प्रति किलो रही। सराफा कारोबारी सागर वर्मा ने बताया कि हर वर्ग ने अपनी जरूरत के मुताबिक खरीदारी की। युवतियों ने लोंग, बाली, रिंग, ब्रेसलेट को प्राथमिकता दी। तो वहीं गृहणियों ने चेन को। अक्षय पर्व के चलते आज खरीदारी अच्छी रही है। उम्मीद है कि शनिवार को खरीदारी होगी।
विज्ञापन


-
कीमतों में इजाफे का असर नहीं देखने को मिला
फोटो10एयूआरपी 14- सर्वेश कुमार वर्मा

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोने की कीमतों में एक बार तेजी आई है। इसका ग्राहकों पर कोई खास असर नहीं देखने को मिल रहा है। जिले भर में सोने व चांदी का कारोबार चार करोड़ से अधिक का रहा है।

-
हल्के और नए डिजाइन के आभूषण की ज्यादा बिक्री
फोटो10एयूआरपी 15- मनोज वर्मा

सराफा कारोबारी मनोज वर्मा ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर हल्के और नए डिजाइन के सोने व चांदी के आभूषण की बिक्री अधिक देखने को मिली है। इसके लिए पहले से ही नई-नई डिजाइन के आभूषण मंगवा कर पहले से ही तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें