फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तमंचे के बल पर दबंगों ने नाबालिग को किया अगवा

Sun, 28 May 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में छह नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ तमंचे के बल पर कमरे में परिजनों को बंद कर नाबालिग पुत्री का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की है। घटना के पीछे पीड़ित व उसके परिजनों पर पूर्व में दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले को वापस न लेने पर घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने गांव के ही सनी उर्फ सोनू भदौरिया, गुरु प्रसाद, बैजयंती, जूली, कल्लन, रुबी व एक अज्ञात व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट करने और परिजनों को तमंचे के बल पर एक कमरे में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि दबंग इस दौरान उसकी 17 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाते समय दबंग पूर्व में चल रहे दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर पीड़ित व उसके परिवार की हत्या करने की धमकी देकर गए हैं। इस संबंध में सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। नाबालिग अभी नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें