फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चित्रकूट से दिल्ली जा रहे भाइयों की बाइक फिसली, एक की मौत

Sun, 28 May 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चित्रकूट से दिल्ली जा रहे दो भाइयों की बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू किया। घटना के बाद घायल भाई ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह मोहल्ला बान तालाब जिला चित्रकूट निवासी चिंतामणि का पुत्र शिवम (25) अपने छोटे भाई पवन (22) साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते बाइक से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही सुबह लगभग साढ़े 10 बजे उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर मुड़ी तभी तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक पर पीछे बैठा पवन उछलकर सड़क किनारे लगे लोहे के गाटर से जा टकराया। इससे उसके सीने और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। वहीं, बाइक चला रहे शिवम के हेलमेट लगाए होने से उसके दाहिने हाथ पर गंभीर चोट आई।

दुर्घटना के बाद घायल शिवम ने यूपी 112 पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित शिवम ने छोटे भाई की मौत होने की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, पुलिस अभी परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

घटना से डेढ़ घंटे पहले ली थी सेल्फी
घायल शिवम ने बताया कि वह तड़के चित्रकूट से चले थे। जहां झांसी से निकलने के बाद घटना से लगभग डेढ़ घंटे पहले छोटे भाई पवन ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बीच में बाइक रुकवाकर उसके साथ सेल्फी ली थी। रोते हुए शिवम ने बताया कि उसे नहीं पता था कि यह फोटो उसके भाई के साथ उसकी आखिरी फोटो होगी। वम ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसका भाई भी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दोनों बाइक से चित्रकूट से दिल्ली जा रहे थे। जहां औरैया पहुंचने पर हुई दुर्घटना में उसके छोटे भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें