फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: आपसी विवाद को लेकर चली गोली, एक ग्रामीण घायल

Thu, 27 May 2021 02:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

आपसी विवाद के चलते दबंगों ने एक ग्रामीण पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीण को लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला पहाड़ी में बुधवार शाम लगभग आठ बजे आपसी विवाद के चलते दबंगों ने एक ग्रामीण पर फायर झोंक दिया। गोली ग्रामीण के हाथ में जा लगी। पुलिस ने ग्रामीण को लहूलुहान हालत में सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगला पहाड़ी निवासी विनोद सिंह (55) का दूसरे पक्ष के दबंगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार शाम दोनों पक्षों में विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। दूसरे पक्ष के दबंग ने विनोद सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली विनोद के दाहिने हाथ में जा लगी। फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद था। बुधवार को दूसरे पक्ष ने विनोद पर फायर कर दिया। घायल को सैफई रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें