फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

Thu, 27 May 2021 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सुभानपुर में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों युवक बाइक से बरात में शामिल होने के लिए फफूंद के कुठर्रा गांव जा रहे थे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी न होने तक शव न उठाने की बात कही।

परिजनों ने रात भर सड़क पर शव रख हंगामा किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने परिजनों को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई भागीरथ ने बताया कि मृतक के बड़े भाई जयराम ने तहरीर दी है। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें