फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल्डोजर ने ढहाए जेसीज चौराहे पर अतिक्रमण

Wed, 24 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के दूसरे दिन एसडीएम सदर के नेतृत्व में अभियान को गति दी गई। जेसीज चौराहे पर अतिक्रमणों को बुल्डोजर से ढहाया गया। इस दौरान किसी प्रकार का उन्माद पैदा न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन



 
मंगलवार को सुबह 10 बजे एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर रामनयन, कोतवाल विक्रमाजीत सिंह भारी अमले के साथ पहुुंचे और उनके निर्देशन में जेसीज चौराहा के पास अतिक्रमण ढहाया गया।


नगर पालिका कर्मचारियों ने चौराहा के मोड़ पर स्थापित अवैध अतिक्रमण, खोखे, लकड़ी के टाल सहित दुकानों पर नाले के ऊपर तक लगे टीन शेड साफ किए।


 
अतिक्रमण अभियान के चलाए जाने से दिनोंदिन छोटे हो रहे जेसीज चौराहा दूर-दूर तक साफ-सुथरा दिखाई देने लगा। भीषण गर्मी के कारण अतिक्रमण अभियान दोपहर एक बजे तक ही चला।
विज्ञापन



वहीं अभियान के दौरान मौजूद अवैध अतिक्रमण के सामान को पालिका कर्मियों ने जेसीबी मशीन से ट्रैक्टरों व लोडर में भरकर पालिका परिसर पहुंचाया। वहीं अभियान थमते न देख लोग स्वयं ही अपने टीनशेड व खोखे हटाने में जुट गए।


 

15  दिन तक निर्बाध चलेगा अतिक्रमण अभियान- औरैया। उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में संकरे हो चुके मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए 15 दिन तक अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अतिक्रमणकारी स्वत: अपना अतिक्रमण हटा लेते हैं तो यह उनके लिए बेहतर रहेगा।


अन्यथा की सूरत में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने पर उनसे अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्चे की वसूली की जाएगी। साथ ही उन पर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।- जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम, सदर



रोजगार उजड़ते देख बेहोश हुआ वृद्ध- औरैया। अतिक्रमण अभियान के दौरान जेसीज चौराहे के मोड पर समोसे चाय का खोखा रखे 85 वर्षीय ब्लैक राम अपना रोजगार उजड़ते देख गश खाकर गिर गया।


वहां मौजूद लोगों ने उसे संभालते हुए मेज पर बैठा दिया। बाद इसके एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें