फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रही वृद्धा पर सांड़ का हमला, मौत

विज्ञापन
रामदेवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बे के जगजीवनपुर गांव में रविवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर सो रही वृद्धा पर सांड़ ने हमला कर दिया। परिजन वृद्धा को अस्पताल ले गए, जहां थोड़ी देर बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया। 17 दिन में तीसरी मौत होने पर परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

जगजीवनपुर गांव निवासी बनवारी लाल की पत्नी रामदेवी (84) रविवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। तभी गांव में घूम रहे आवारा सांड़ ने वृद्धा पर हमला कर चारपाई समेत पटक दिया। हमले की वजह से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर परिजन समेत ग्रामीण मदद को दौड़े और सांड़ को भगाया।
परिजन व ग्रामीण वृद्धा को अस्पताल ले गए, जहां शाम को इलाज के दौरान रामदेवी ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों व ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा जानवर फसलों का नुकसान तो करते ही हैं, गांव व खेत से भगाने पर चुटहिल भी कर देते हैं। वृद्धा के बेटे रामहेत ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

17 दिन में हुई तीसरी मौत
रामहेत ने बताया कि पांच मई को वृद्धा की नातिन बहू लक्ष्मी ने जहर खा लिया था, उसकी सैफई में मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से आहत पति प्रवीण ने भी छह मई को जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वृद्धा रामदेवी नाती और नातिन बहू की मौत से बहुत गमजदा रहती थी। रविवार को सांड़ के हमले से उनकी भी मौत हो गई। मई माह के 17 दिन में तीन मौत होने की वजह से परिजन समेत गांव के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें