फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को बंधक बनाकर ले जा रहे युवकों को दबोचा

विज्ञापन
वृद्धा के बंधे हाथ खोलता ग्रामीण व रोती वृद्धा । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। एक वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस बंधक बनाकर ले जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर शक होने पर देवरपुर गांव के पास ग्रामीणों ने दबोच लिया। फिर ग्रामीणों ने वृद्धा के बंधे हाथ-पैर व मुंह खोलकर पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस को पूछताछ के दौरान वृद्धा ने आपबीती बताई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के कसोलर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 65 वर्षीय सिया देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार शाम को बहू से झगड़ा हो गया था। बहू ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। मायके पक्ष से दो युवक आए और बहू के कहने पर कपड़े से हाथ-पैर बांध दिए। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो दोनों आरोपियों ने मुंह पर भी कपड़ा ठूंस दिया।
इसके बाद वह दोनों किसी नहर में फेंकने के लिए बाइक से ले जा रहे थे। देर शाम वे लोग फफूंद के देवरपुर गांव से होकर निकले। जहां ग्रामीणों ने वृद्धा के हाथ-पैर बंधे देख शक होने पर आरोपियों की बाइक रुकवाई। बाइक रोकते ही दोनों आरोपी युवक भागने लगे पर दौड़ाकर पकड़ लिया। वृद्धा के बंधे हाथ-पैर व मुंह खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी। खुद को ग्रामीणों के बीच सुरक्षित देख वृद्धा रोने लगी। इस बीच ग्रामीणों की पकड़ में आए आरोपी युवकों ने गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वृद्धा का आरोप है कि फफूंद के गमनामऊ गांव निवासी बहू आए दिन झगड़ा करती है। शनिवार को बेटा राकेश मजदूरी करने गया था। बहू ने अपने भाई व मिरगांवा फफूंद निवासी बहनोई को बुलाकर नहर में फिंकवाने की योजना बनाई थी। फफूंद थाना प्रभारी ललिता कुमारी ने बताया कि वृद्धा के हाथ-पैर बांध कर दो लोग बाइक से लेकर जा रहे थे। जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ा। दोनों पक्ष थाने में हैं। वृद्धा के बेटे को फोन किया गया है, उसके आने पर ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। वैसे वृद्धा मानसिक रूप से बीमार लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें