देश के भविष्य बच्चों के लिए 62 नए नवोदय विद्यालय, बीपीएल परिवारों को एलपीजी तो तीस हजार रुपये का बुजुर्गों का स्वास्थ्य बीमा कवर का प्रावधान कर मोदी के आम बजट ने जहां हर वर्ग के लोगों को खुश करने का प्रयास किया है। वहीं करों में वृद्धि कर सरकारी कर्मचारियों को एनडीए सरकार का आम बजट प्रभावित न कर सका। किसानों, छात्रों, बेरोजगारों के लिए आम बजट में विशेष न करार देतेे हुए शहरी लोग मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
आम बजट को लेकर शिक्षक अजय बाजपेई कहते हैं कि सातवां वेतन आयोग आने को है। टैक्स में राहत न देना निराशा जनक है।
व्यापारी अवधेश भदौरिया ने कहा कि संसद में पेश किया गया आम बजट पूंजीपतियों को ध्यान में रख कर आम जनता पर थोपा गया है। बजट में रेस्टोरेंट का बिल मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगा।
गृहणी आरती मिश्रा ने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों जस की तस रखने से रसोई पर बोझ नहीं पड़ेगा। कुकिंग गैस की उपलब्धता बजट की खासियत है। मोदी के आम बजट की खास विशेषता है।
शिक्षाविद् गौरव भूषण शर्मा ने बताया कि मोदी के आम बजट में अन्नदाताओं को दर किनार किया गया है। बजट में फसली बीमा योजना पर भी स्थिति साफ नहीं है। बजट में सरकारी व कारपोरेट सेेक्टर में नौकरी की क्षीण संभावनाआें से बेरोजगार तबका भी निराश है।