फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत

Wed, 16 Nov 2016 12:02 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
-जाम लगा रहे लोगो को हटाकर बस रवाना करते पुलिकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के दोहा मोढ़ के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक शव सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी लाई। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मिले हेलमेट से अदांजा लगाया जा रहा है कि एक युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बमुराहा निवासी बादल यादव (18) पुत्र अशोक यादव अपने जीजा दीपू यादव (32) पुत्र सुदामा सिंह गांव चकरीपुर थाना विशुनगढ़ कन्नौज के साथ बाइक से मैनपुरी गया था। मंगलवार दोपहर बाद दोनों लोग बाइक से लौट रहे थे। किशनी रोड पर ऐरवाकटरा क्षेत्र के दोहा मोढ़ के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क सुनसान होने के कारण दोनों सड़क पर ही पड़े रहे। जब राहगीर निकले तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस दोनों को सीएचसी लायी। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन और ग्रामीणों के आते ही सड़क पर जाम लग गया। कई लोग ट्रैक्टर के अलावा अन्य वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात कह रहे थे। थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नही हो सकी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें