फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चिड़ियाघर’ की ‘चुहिया’ अपने देवर की बारात में नाची

Thu, 12 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सब टीवी के बहुचर्चित सीरियल चिड़ियाघर में चुहिया चौहान का रोल अदा कर रहीं त्रिशिखा त्रिपाठी ने अपने देवर की शादी में दिबियापुर पहुंचकर जमकर मस्ती की। उन्होंने बारात में जमकर डांस किया। बच्चों एवं युवतियों में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ सी रही। हालांकि त्रिशिखा ने भी किसी को निराश नहीं किया।
विज्ञापन

 
विभिन्न टीवी सीरियलों में काम करने वाली त्रिशिखा त्रिपाठी, फफूंद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रह चुके आरसी त्रिपाठी के बेटे आशीष त्रिपाठी की पत्नी हैं। इस समय वे सब टीवी के प्रमुख एवं बहुचर्चित सीरियल चिड़ियाघर में चुहिया चौहान का किरदार अदा कर रही हैं।

मंगलवार रात वे अपने देवर अवनीश की शादी में पहुंचीं। उन्होंने रेलवे कालोनी स्थित अपने घर से भगवतीगंज स्थित सरस्वती विद्या रिसोर्ट तक निकली देवर की बारात में कई बार  डांस किया। गेस्ट हाउस पहुंचने पर कई बच्चों एवं युवतियों में उनके साथ फोटो खिचवाने की होड़ सी मच गई। उन्होंने सभी के साथ फोटो खिचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें