फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिपाही से भिड़े भाई-बहन, शांतिभंग में चालान

Wed, 27 Aug 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के खानपुर चौराहे पर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे एक युवक को वहां मौजूद सिपाही ने मना किया तो वह भिड़ गया। उसे कोतवाली ले जाने के दौरान बहन भी सिपाही को रोकने लगी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। भाई-बहन का शांतिभंग में चालान किया गया है।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे तिलक नगर निवासी अनिल शुक्ला खानपुर चौराहे के पास शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही नित्यगोपाल ने उसे गाली देने से मना किया। जिस पर आरोपी सिपाही से अभद्रता करने लगा।
इसी बीच सिपाही उसे बाइक में बैठाकर कोतवाली ले जाने लगा तो उसकी बहन प्रीति ने रोकने का प्रयास किया। सूचना पर अन्य पुलिस फोर्स पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों का मेडिकल कराया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें