फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिशकालीन सिक्कों के साथ नकली सिक्के भी चलन में

Fri, 21 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
सोने की पालिश के ब्रिटिशकालीन सिक्के। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस और दीवाली के दिन सोने व चांदी की खरीद को लोग शुभ मानते हैं। सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोग इसमें पैसा लगाते हैं। दीवाली के दिनों में ब्रिटिशकालीन सिक्कों की डिमांड अधिक होती है। इसको देखते हुए सर्राफा बाजार में ब्रिटिशकालीन नकली सिक्क ों की भरमार है। सर्राफ इन्हीं सिक्काें को बेच रहे हैं।
विज्ञापन


दीवाली पर ब्रिटिशकालीन सिक्कों की मांग बढ़ जाती है। ग्राहक उस दौर के राजाओं के चित्रों को देखकर इन सिक्कों की खरीद करते हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास पुराने सिक्कों की जगह नए सिक्के भी पहुंच सकते हैं। जानकारों की मानें तो पुराने सिक्के की मांग पर नए सिक्के  की बिक्री गैरकानूनी है। असली ब्रिटिशकालीन सिक्कों का वजन 11.64 ग्राम से अधिक नहीं होता है। बाजार में इन दिनों सोने की पालिश के चमकदार चांदी के सिक्के भी चलन में हैं। यह सिक्के 10 ग्राम, 20 ग्राम और 50 ग्राम में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें