फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निस्तारण में जनपद का संतुष्टि प्रतिशत 80 तक लाएं

Sat, 12 Jul 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को जूम मीटिंग से कार्यों, योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधितों को संदर्भों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि संतुष्टि प्रतिशत 80 तक पहुंचाएं। इससे जनपद प्रदेश की रैंकिंग में 10वें स्थान पर शामिल हो सकेगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों यथा कुरा बंटवारा, भू-आवंटन, वसूली प्रमाण पत्र, धारा-34, धारा-24, जनसुनवाई के संदर्भों का शीघ्रता से संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करें। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में डीएम ने सत्यापन कार्य को अभियान चलाकर 14 जुलाई तक 80 प्रतिशत पूरा करने को कहा। संबंधित एसडीएम निरंतर समीक्षा करें। इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निकाय ईओ व बीडीओ को अपने स्तर से संदर्भ का गुणवत्ता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने सीएमओ को स्वास्थ्य विभाग की प्रगति बढ़ाने को कहा। प्राइमरी शिक्षा की समीक्षा में उन्होंने बीएसए को भी एमडीएम व छात्र उपस्थिति पर भी गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि सभी कार्य शत-प्रतिशत कराए जाएं। उन्होंने डूडा व जिला खनन अधिकारी को कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण कार्य में शिथिलता पर नाराजगी जताई।

साथ ही उन्होंने सीडीपीओ चेहरा प्रमाणीकरण तथा ई केवाईसी 80 प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीओ को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें