फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुबह से ही निकल रही चटख धूप, पारा 43 डिग्री

Fri, 16 May 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
औरैया-कानपुर रोड पर शाम को पसरा सन्नाटा। - फोटो : औरैया-कानपुर रोड पर शाम को पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
औरैया। सुबह 7 बजते ही चटख धूप की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया। ऐसे में दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं, स्कूली बच्चे छुट्टी होने पर पसीना बहाते हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर में चलने वाली हवा लू का रूप ले चुकी है। तेज गर्म हवा लोगों को बीमार कर रही है। पानी की कमी होने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा मुश्किलें स्कूली बच्चों के सामने है। दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद घर तक पहुंचने में छात्र-छात्राएं पसीने से लथपथ नजर आते हैं।
बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 43 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान बढ़कर 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह 10 बजे तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। करीब तीन बजे पारा 43 डिग्री के करीब पहुंच गया था। लोगों को भीषण गर्मी, तेज धूप और लू का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले मरीजों को भी छांव का सहारा लेना पड़ा। विज्ञान केंद्र ग्वारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि 28 मई तक गर्मी में किसी तरह की कमी नहीं आएगी। 18 मई को बादल छाने और बूंदाबांदी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें