फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेत जाते समय ईंट-पत्थरों से हमला, सात घायल

Sat, 21 Mar 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31-लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलाते दोनों पक्षों के लोग। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव कठघोर में मामूली विवाद ने शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चल गए। घटना में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को एरवाकटरा सीएचसी ले जाया गया। वहां से चार को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
गांव कठघोर निवासी गौरव यादव शुक्रवार रात दूध देकर घर लौट रहे थे। रास्ते में शिवकुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गौरव के साथ मारपीट की। इसी के चलते दोनों पक्षों में रात से ही तनाव था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गौरव जैसे ही खेत पर जाने के निकले, तभी दूसरे पक्ष से उसका फिर सामना हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान महिलाएं भी ईंट-पत्थर चलाती नजर आईं। एक युवक के चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया गया।
मारपीट में दोनों पक्षों से रत्नेश यादव, रेखा देवी, अजीत यादव, जयवीर यादव, गौरव, अर्जुन यादव और शिवम कुमार घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी एरवाकटरा ले गई। वहां शिवम कुमार को गंभीर हालत में सैफई और रत्नेश यादव, अर्जुन और जयवीर यादव को बेहतर इलाज के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

-
सात लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई
थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के बाद हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गौरव कुमार, रतनेश कुमार, जयवीर, अजीत, मुकेश, सौरभ कुमार तथा करन यादव का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें