फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झांसा देकर किया दुष्कर्म, शादी के बाद जबरन गर्भपात का आरोप

Sat, 21 Mar 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद जबरन गर्भपात कराने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति, सास और पुलिस विभाग में तैनात ननदों समेत सात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसकी इटावा के रामलीला रोड निवासी युवक से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी शोषण करता रहा। आरोप है कि फरवरी 2025 में जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी पक्ष ने 10 लाख रुपये और कार की मांग रख दी।
पीड़िता के परिजन ने किसी तरह पांच लाख रुपये जुटाकर दिए, इसके बाद जून 2025 में कोर्ट मैरिज हुई। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालियों ने उसे घर न ले जाकर रिश्तेदार के यहां रखा और जुलाई 2025 में जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि उसकी ननदें यूपी पुलिस में कार्यरत हैं, विभाग की धौंस दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी देती रहीं। एक जनवरी को आरोपियों से पीटकर उसको घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी सुनी नहीं गई।
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि इटावा के रामलीला रोड निवासी पति, सास, चचेरे जेठ, कानपुर देहात स्थित गांव मंगलपुर निवासी ननद, इटावा थाना इकदिल के गांव नगला मानिकपुर रोड निवासी महिला, बिजौली निवासी परिजन समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें