भाग्यनगर प्रथम से जिला पंचायत सदस्य के बेटे के घर से चोरों ने नकदी और सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी। जिला पंचायत सदस्य रेखारानी तिवारी के बड़े पुत्र आलोक तिवारी का रामकृष्णनगर वार्ड में आवास है।
आलोक के अनुसार 28 दिसंबर को उनके बच्चों की दो दिन की स्कूल की छुट्टी हो गई। इस पर वह घर में ताला डालकर पत्नी और बच्चों के साथ पैतृक ग्राम केंजरी चले गए थे। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि घर के गेट का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह दिबियापुर पहुंचे। यहां दो कमरों के ताला तोड़कर चोरों ने दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक एलईडी टीवी, सात हजार रुपये नकद पार कर दिए थे। दरोगा पान सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।