सूने घर का ताला तोड़ चोर करीब दो लाख की संपत्ति उठा
ले गए। परिजन शादी समारोह में शामिल होने छिबरामऊ गए थे। सूचना मिलने पर
पहुंची पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।
किशनी रोड
स्थित जयपुरम कालोनी धान मील के समीप मीना देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार
परिजनों के साथ रहती हैं। इनका पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर 2 मई को
छिबरामऊ में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में गया था। सोमवार को
शादी समारोह से वापस लौटीं तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा था।
घर
के अंदर जाकर देखा तो सभी दरवाजों तथा सेफ के ताले टूटे थे और सामान बिखरा
पड़ा था। यह देख मीना के होश उड़ गए। चोरी की सूचना पाकर आसपास के लोग भी आ
गई।
मीना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चोर सोने की चेन, 3
अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की करधनी, सोने के टाप्स, नाक की
बाली, झुमकी और 16 हजार रुपये ले गए हैं। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने
बताया के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।