औरैया। तिलक स्टेडियम पर शनिवार को हुए क्रिकेट मैच में बीपीएड ने डीएलएड को हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। बीपीएड की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। डीएलएड ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 112 रन बनाए।
दीपचंद ने 32, मोहित शुक्ला ने 35 रन का योगदान दिया। बीपीएड की ओर से शुभम ने तीन विकेट तथा निर्भय ने एक विकेट लिया। बीपीएड ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निर्भय ने 45, शुभम ने 22 तथा राजकरण ने 17 रन बनाए।
सीरीज में बीपीएड ने दो मैच तथा डीएलएड टीम ने एक मैच जीता। नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला व व एजूकेशन लीग के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने विजेता व उप विजेता टीम के कप्तानों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। निर्भय कुशवाहा मैन ऑफ द सीरीज बने।
डीएलएड के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मैच में राहुल चौहान तथा योगेंद्र ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष सीपी त्रिपाठी, जय सिंह, शीलव्रत पांडे, मनोज चतुर्वेदी, मेघा शुक्ला, अनुपम बिरला, अर्चना दुबे आदि मौजूद रहे।