फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए बना बायो टायलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर के प्रमुख फफूंद चौराहे पर शुक्रवार को महिलाओं के लिए बने बायो टॉयलेट का उद्घाटन मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने किया।
विज्ञापन

इसका निर्माण आईओसीएल की ओर से कराया गया है। मंडलायुक्त ने सफाई रखने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार के टॉयलेट औरैया और बिधूना में भी बनने हैं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से पिंक टॉयलेट बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसके लिए पीडब्ल्यूडी की एनओसी मिलनी है। एनओसी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट में बच्चों को दूध पिलाने के लिए मां के लिए अलग कमरा भी होगा। इसके साथ ही महिलाओं के लिए अन्य कई सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें