फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बालक, बालिका पैदल चाल प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को जिला खेल विभाग की ओर से बालक व बालिका पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन व गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई जाएगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि खेल निदेशालय के आदेशानुसार देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। महिला वर्ग के लिए तीन किलोमीटर पैदल चाल व पुरुष वर्ग के पांच किलोमीटर पैदल चाल की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 10 वर्ष से अधिक के छात्र व युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकती हैं। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे दिबियापुर स्थित एनटीपीसी गेट से शुरू होकर सेंट जॉन स्कूल से औरैया रोड होते हुए वापस सेंट जॉन स्कूल में आकर समाप्त होगी। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें