फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तिलक इंटर काॅलेज में आज भी जिंदा हैं गांधी जी की स्मृतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए जब महात्मा गांधी ने अंग्रेज भारत छोड़ों, करो या मरो के नारे के साथ भारत भ्रमण किया, तो उन्होंने 1929 को औरैया के तिलक इंटर काॅलेज में भी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। गांधी जी जिस कमरे में ठहरे थे उस कमरे को विद्यालय प्रशासन ने गांधी स्मृति कक्ष का नाम दे दिया। इस अवसर पर गांधी जी ने विद्यालय परिसर में एक मौलश्री का पौधा भी रोपित किया था। जो आज विद्यालय परिसर में बडे़ ही शान से तना खड़ा गांधी जी की याद दिलाता है।
देश को असहयोग आंदोलन से आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का औरैया से भी नाता रहा है। 1929 में आजादी के दौरान उनका औरैया दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने औरैया के एवी स्कूल जो वर्तमान में तिलक इंटर काॅलेज के नाम से जाना जाता है, में एक जनसभा की। जनसभा को सुनने और महात्मा गांधी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे।
विज्ञापन

औरैया भ्रमण के दौरान महात्मा गांधी विद्यालय के जिस कक्ष में ठहरे थे, पिछले साल महात्मा गांधी की जयंती पर विद्यालय प्रशासन ने उस कक्ष को गांधी स्मृति कक्ष के रूप में परिवर्तित कर दिया। इस कमरे में गांधी जी के जीवन से जुड़ी सैकड़ों पुस्तकों का संकलन भी रखा है। अपनी भारत भ्रमण यात्रा के दौरान गांधी जी ने अपनी याद बनाए रखने के लिए अपने हाथों से विद्यालय परिसर में एक दुलर्भ मौलश्री का पौधा भी रोपित किया। जो आज भी गांधी जी की याद ताजा करता है।
विज्ञापन

तिलक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित बताते हैं कि यह उनके विद्यालय के लिए गर्व की बात है। गांधी जी जैसे महापुरुष ने यहां रात्रि विश्राम किया। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी को इससे अवगत कराने के लिए उन्होंने जिस कक्ष में गांधी जी ठहरे थे उसे गांधी स्मृति कक्ष बना दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें