फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने बालक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर कनक में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे बालक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव जयसिंहपुर कनक निवासी देवेंद्र कुमार सविता का नौ वर्षीय पुत्र कपिल शुक्रवार शाम लगभग पौने छह बजे पैदल जा रहा था। तभी एरवाकटरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बालक उछलता हुआ दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। बालक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बालक की मां राखी की तहरीर पर आरोपी कार चालक ऋषिकांत निवासी शीतलपुर जिला एटा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें