फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय जमीन पर गिरी मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के गांव सौथरा अड्डा मड़ैया में शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही मासूम गिर गई। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

सौथरा अड्डा निवासी सुभाष की छह साल की मासूम पुत्री पलक शुक्रवार शाम मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह जमीन पर गिर गई। बेहोश पलक को साथ खेल रहे बच्चों ने उठाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठी तो बच्चों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर सीएचसी दिबियापुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित सुभाष कुमार ने बताया कि पलक चार बहनों में सबसे छोटी थी। गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें